Skip to content
  • admin@gkstudyadda.in
GkStudyadda

GkStudyadda

Learn with Passion

  • Home
  • Blog
  • सामान्य ज्ञान
  • current affairs
  • इतिहास
  • विज्ञान
  • भूगोल
  • हिंदी व्याकरण
  • Contact Us
  • Toggle search form
  • सामान्य ज्ञान इतिहास इतिहास
  • दूध की लाज रखना मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ
  • पानी-पानी होना मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ
  • दूध की मक्खी मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ
  • Rajasthan SI 1st paper हिन्दी Full Material Sub Inspector ( Best ) हिंदी व्याकरण
  • पर्दा उठना मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ
  • तूफान उठना मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ
  • चाँदी का जूता मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ

NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर रिमझिम अध्याय 4 पापा जब बच्चे थे

Posted on 05/06/2022 By Samijatsj No Comments on NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर रिमझिम अध्याय 4 पापा जब बच्चे थे

अध्याय 4 पापा जब बच्चे थे

NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर रिमझिम अध्याय 4 पापा जब बच्चे थे

शब्दार्थ 
• हमेशा – सदा, सदैव
• अक्सर – प्रायः
• अजीब – विचित्र
• पक्का – निश्चित
• हैरानी – आश्चर्य
• मुश्किल – कठिन
• चरवाहा – मवेशी चराने वाला
• अभिनेता – फ़िल्मों में अभिनय करने वाला
• मजेदार – रोचक
• अड़े रहे – टिके रहे
• अचंभा – आश्चर्य
• तय किया – निश्चय किया
• अजनबी – अनजान व्यक्ति, अपरिचित
• वक्त – समय, काल
• इरादा – इच्छा |

अध्याय 4 पापा जब बच्चे थे प्रश्न और उत्तर

  1. तुम्हारी बात 

(क) पापा ने जितने काम सोचे, उनमें से तुम्हें सबसे दिलचस्प काम कौन-सा लगता है? क्यों?

उत्तर- मुझे वायुयान चालक बनना सबसे दिलचस्प काम लगा है, क्योंकि वायुयान चालक बनकर मैं आसमान में उड़ने का मजा ले सकता हूँ|

(ख) क्या तुम्हें भी घर में बता या जाता है कि तुम्हें बड़े होकर क्या काम करना है ? कौन – कौन कहता है ? क्या कहता है ?
उत्तर –
 हाँ, मुझे घर में भी बताया जाता है कि मुझे बड़े होकर क्या काम करना है| मेरी मम्मी कहती कि मैं डॉक्टर बनूँ, जबकि पापा कहते हैं कि मैं इंजीनियर बनूँ |

(ग) अपनी मम्मी है पापा से बात करो कि वह जब बच्चे थे तब बड़े होकर क्या क्या करने की सोचते थे?
उत्तर- 
मेरे पापा जब बच्चे तब उन्हें खेलने में बहुत मजा आता था| इसलिए वह खिलाड़ी बनना चाहते थे| बाद में जब स्कूल में उन्होंने देखा कि सारे बच्चे टीचर का कहना मानते हैं तो उन्होंने टीचर बनने की सोची| फिर उन्हें लगा कि ड्राइवर बनने में तो बहुत मजा है, खूब घूमने को मिलेगा| फिर उन्होंने सोचा कि वह पुलिसवाला बनकर सब पर रोब गाँठेंगे|

(घ) अपने घर के किसी भी एक सदस्य से उसके काम के बारे में जानकारी हासिल करो |
प्रश्न-१  पता करो उसके काम को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर –
 मेरी अंकल एक ऑफिस में काम करते हैं| क्लर्क के नाम से जाना जाता है|

प्रश्न-२   उस काम को अच्छी तरह करने के लिए कौन-कौन सी बातें मालूम होनी चाहिए ?
उत्तर-
 उस काम को अच्छी तरह करने के लिए हिंदी और अंग्रेजी पढ़ना-लिखना आना चाहिए| हिसाब-किताब करना आना चाहिए| कंप्यूटर चलाने की जानकारी होनी चाहिए|

प्रश्न-३   उन्हें अपने काम में किन बातों से परेशानी होती है ?

उत्तर- जब वह किसी एक काम को कर रहे होते हैं और बीच में कोई दूसरा काम लेकर पहुँच जाता है, तब उन्हें परेशानी होती है|

2.कहानी से आगे 


शुरू-शुरू में पापा चौकीदार बनना चाहते थे|
(क) चौकीदार रात को भी काम करते हैं| इसके अलावा और कौन-कौन से कामों में रात को जागना पड़ता है?

उत्तर- अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर और नर्सों को रात को जगना पड़ता है| ड्राइवर, पुलिस वाले, फ़ौजी, कॉल सेंटर वाले भी रात को जागकर काम करते हैं|

(ख) क्या तुम किसी व्यक्ति को जानते हो जो एक से ज्यादा तरह के काम करता है ? उस व्यक्ति के बारे में बताओ |
उत्तर –
मेरे पडोसी अंकल एक से ज्यादा तरह के काम करते हैं| वे सुबह-सुबह दूध बाँटते हैं| फिर एक फैक्टरी में ड्यूटी करने जाते हैं| शाम को गोलगप्पे की दुकान लगाते हैं|

3. सोच विचार 

अफसर के जाने के बाद पापा बहुत सोचते रहे | बताओ, वह क्या-क्या सोच रहे होंगे ? सही(सत्य ) का निशान लगाओ |
* यह अफ सर आख़िर है कौन ?
* अब मैं रोज़ – रोज़ अपना इरादा नहीं बदल सकता |
* कुत्ता बनना बड़ा कठिन काम है |
* ये फौजी अफसर मुझ पर हँसा क्यों नहीं , बाकी सब तो हँसा हैं |
* इस अफसर को कुत्ता बनना नहीं आता | इसलिए मुझे बहका रहा है |

*.. ………………………………………….

*…………………………………………………

उत्तर – यह आखिर अफसर है?
* अब मैं रोज-रोज अपना इरादा नहीं बदल सकता|
* कुत्ता बनना बड़ा कठिन काम है|
* यह फौजी अफसर मुझ पर हँसा क्यों नहीं, बाकी सब तो हँसते हैं|
* इस अफसर को कुत्ता बनना नहीं आता| इसलिए मुझे बहका रहा है|
* मुझे तो पता नहीं कि इंसान किसे कहते हैं|
* मैं इंसान बनना चाहता हू

4.अगर …..

पापा ने कहा, “अपना ठेला मैं स्टेशन के पास ही खड़ा करूँगा|”
(क) अगर तुम पापा की जगह होतीं तो ठेला कहाँ लगातीं? ऐसा तुमने क्यों तय किया?
(ख) अगर तुम रेल से सफ़र करोगी तो तुम्हे प्लेटफॅार्म और रेलगाड़ी में कौन-कौन लोग नज़र आएँगे?

उत्तर-(क) अगर मैं पाप की जगह होती तो बाजार में ठेला लगाती| ऐसा मैंने इसलिए तय किया क्योंकि बाज़ार में अधिक बिक्री होगी|
उत्तर-(ख) प्लेटफॅार्म और रेलगाड़ी में मुझे मुसाफिर, कुली, टी.टी.ई., सिपाही, सामान बेचें वाले आदि नज़र आएँगे|

5. परिवार ….

पापा के पापा को दादा कहते हैं | इन्हें तुम अपने घर में क्या कहकर बुलाओगी ? 
 
• पापा के पापा ………?……….
• पापा की माँ………. .?……….  
• पापा के बड़े भाई…..?…………
• पापा की बहन………?…………
• पापा के छोटे भाई…..?………..
• माँ के पापा………….?……………
• माँ की माँ……………?…………… 
• माँ के भाई…………..?……………
• माँ की बहन…………?……………
• बहन के पति………..?……………
उत्तर-  मैं इन्हें निम्नलिखित नामों से बुलाऊँगी –
• पापा के पापा — दादा जी 
• पापा की माँ — दादी जी 
• पापा के बड़े भाई — ताऊ जी 
• पापा की बहन — बुआ जी 
• पापा के छोटे भाई — चाचा जी 
• माँ के पापा — नाना जी
• माँ की माँ — नानी जी
• माँ के भाई — मामा जी
• माँ की बहन — मौसी जी
• बहन के पति — जीजा जी 
6. एक शब्द के बदले दूसरा शब्द ….
पापा कोई वायुयान चालक बनने की सू झी| इसके बाद उन्होंने अभिनेता बनने की सो ची| इसके अलावा वह जहाज बनाना चाहते थे |
ऊपर के वाक्य में उन्होंने और वह का इस्तेमाल पापा की जगह पर हुआ है | हम अक्सर एक ही शब्द को दोहराने की बजाय उसकी जगह किसी दूसरे शब्द का इस्तेमाल करते हैं मैं , तुम , इस ऐ से ही शब्द है |
(क) पार्ट में ऐसे शब्दों के पाँच उ दाह रण छाँटो |

उत्तर –(1) पापा जब बच्चे थे तो उनसे अक्सर पूछा जाता था|
(2) मगर उनका जवाब हर बार अलग-अलग होता था|
(3) उन्हें पक्का यकीन था कि वह बड़े होकर चौकीदार ही बनेंगे|
(4) यह सचमुच समस्या थी|
(5) उसे अगली यात्रा के लिए तैयार करना होता है|

(ख) इनकी मदद से वाक्य बनाओ |
उत्तर –
(1) उनसे – राधा ने उनसे कोई बात नहीं की|
(2) उनका – अभिनव उनका बड़ा भाई है|
(3) उन्हें – उन्हें क्यों नहीं आए|
(4) यह – यह पूनम की किताब है
(5) उसे – उसे आइसक्रीम बहुत अच्छी लगती है|

7.कौन किसमे तेज है ……

* सभी बच्चे और बड़े किस न किसी काम में माहिर होते हैं | कोई साईकिल चलाने में होशियार होता तो कोई चित्र बनाने में तेज होता है | तुम्हारे दोस् तों और परिवार में कौन किस काम में माहिर है ? उनके नाम लिखो |
* जो बढ़िया कहानि गढ़ सकते हैं …….
* जो खूबसूरत कढ़ाई कर सकते हैं …….
* जो कलाबाजिया ँ खा सकते हैं …….
* जो दूसरों की बढ़िया नकल उतार सकते हैं …..
* जो हा थ से बढ़िया स्वेटर बुन सकते हैं ……
* जो सबके सामने किसी चीज के बारे में दो मिनट तक बता सकते हैं …
* जो कठिन पहेलिया सुलझा सकते हैं …….
* जो खुलकर जोर से ह ँ स सकते हैं …….
* जो तरह – तरह की आवाजे बना सकते हैं ……
* जो अंदाजे से ही चीजों का सही मा प या वजन बता सकते हैं …
* जो बढ़िया अभिनय कर सकते हैं ……..
* जो बेकार पड़ी चीजो से सुंदर चीजें बना सकते हैं .

उत्तर – बच्चे अपने दोस्त और परिवार के उन लोगों के नाम लिखे जो यह काम करने में माहिर हैं|

तुम किन-किन चीजों में माहिर जो, यह भी बताओ |

उत्तर – में ड्राइंग, गीत गाना, क्रिकेट खेलना, पढ़ना-लिखना, तबला बजाना आदि में माहिर हूँ|

8.कैसे थे पापा ….

नीचे लिखी पंक्तियाँ पढो| इन पक्तियों के आधार पर बातों की तुम पापा के बारे में क्या सोचती हो?
(क) पापा के पास जवाब हमेशा तैयार होता था|
ऐसा लगता है की पापा बहुत चतुर थे|
(ख) पापा का जवाब हमेशा अलग-अलग होता था|
ऐसा लगता है कि …………..
(ग) मैं छोटे बच्चों को मुफ्त में आइसक्रीम दिया करूँगा|
ऐसा लगता है कि ………….
(घ) रात में करने के लिए होता ही क्या है? रात में मैं चौकीदारी करूँगा|
ऐसा लगता है कि ……….

उत्तर-(क) पापा बहुत चतुर थे|
(ख) पापा चंचल मन वाले थे और वे भ्रम में पद हुए थे|
(ग) पापा बच्चों से बहुत प्यार करते थे|
(घ) पापा हमेशा काम करते रहना चाहते थे|

Related post 
अध्याय 1 मन के भोले-भाले बादल
अध्याय 2 जैसा सवाल वैसा जवाब

Related

NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर Tags:Class 4 Hindi Chapter 4 Question Answer, कक्षा 4 हिंदी के प्रश्न उत्तर PDF, क्लास फोर्थ चैप्टर 4, चटकदार हरे रंग के ठेले को देखकर पापा क्या बनना चाहते थे, पापा चौकीदार क्यों बनना चाहते थे, पापा जब बच्चे थे PDF, पापा जब बच्चे थे के प्रश्न उत्तर PDF

Post navigation

Previous Post: NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर रिमझिम
Next Post: NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर अध्याय 6- नाव बनाओ नाव बनाओ

Related Posts

  • NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर अध्याय 3 किरमिच की गेंद NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर
  • NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर अध्याय 1 मन के भोले-भाले बादल NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर
  • NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर रिमझिम NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर
  • NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर अध्याय 6- नाव बनाओ नाव बनाओ NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर

More Related Articles

NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर अध्याय 1 मन के भोले-भाले बादल NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर
NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर रिमझिम NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर
NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर अध्याय 3 किरमिच की गेंद NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर
NCRT कक्षा 4 के प्रश्न और उत्तर अध्याय 6- नाव बनाओ नाव बनाओ NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • About
  • Blog
  • Cart
  • Checkout
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • My account
  • Privacy And Policy
  • Services
  • Shop

Categories

  • Banking बैंकिंग Awareness
  • Computer सामान्य ज्ञान
  • current affairs
  • Geography
  • Gk Tricks
  • History
  • Indian Polity
  • International Monitory Fund
  • Math's Q & A
  • NCERT Hindi Solution
  • NCRT कक्षा 4 से १० के प्रश्न और उत्तर
  • News
  • PAST PAPER (TEST)
  • RJ SI Material
  • Sports खेल
  • Uncategorized
  • World Bank Group
  • अर्थसास्त्र
  • आधुनिक भारत
  • इतिहास
  • गणगौर त्यौहार (Ganagaur festival)
  • दुनिया की 10 सबसे बड़ी नदियाँ
  • पद्म पुरस्कार 2021
  • प्राचीन भारत
  • बजट 2022-23
  • भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy_)
  • भूगोल
  • मध्यकालीन भारत
  • मुहावरों के अर्थ
  • राजस्थान GK
  • राष्ट्रीय व अंतरर्राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण दिवस
  • विज्ञान
  • शब्द रचना
  • सामान्य ज्ञान
  • हिंदी व्याकरण

Recent Posts

  • Child Accused of Murder Mother and her two sons from New Hampshire
  • Model Only Fans is detained and accused of killing her boyfriend.
  • Ricki Lake Posts Transformation Photos After Hair Loss Treatment
  • 48 children’s father strives to find love.
  • With an emotional essay titled “I’m Terrible at Goodbyes,” Serena Williams announces her retirement from tennis.

Archives

  • August 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • कुछ महान कार्यों से सम्बंधित व्यक्ति। सामान्य ज्ञान
  • गाल फुलाना मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ
  • 3rd February 2021 current affairs MCQs Quiz in hindi current affairs
  • स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित आंदोलन एवं वर्ष इतिहास
  • छक्के छूटना मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ
  • थाली का बैंगन होना मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ
  • दरार पड़ना मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ
  • ठेस पहुँचना/लगना मुहावरे का अर्थ मुहावरों के अर्थ

Copyright © 2023 GkStudyadda.